बिहार का फेमस नाश्ता, सेहत के लिए किसी खजाने से कम नही

दही से हम सभी वाकिफ है और चूड़ा भी हम सभी के घर में पोहा बनाकर खाया ही जाता है अब अगर दही चूड़ा दोनो को मिलाकर खाएं तो इसके स्वास्थ्य के लिए दोगुने फायदे हो जाएंगे। आपको बता दे की यूपी ,बिहार के लोगो को दही चूड़ा बहुत ही प्रिय है। दही चूड़ा खुब खाया जाता है. लोग इसे नाश्ते में खाना  पसंद करते है। कहीं ज्यादा यह फायदेमंद होता है. समय की कमी के कारण झटपट तैयार होने वाला हेल्थी नाश्ता अगर स्वादिष्ट हो तो क्या ही इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ती हैं। ये हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करती हैं। पाचन संबंधी समस्याओं से आपभी है परेशान तो आपको भी  दही-चूड़ा का सेवन करना चाहिए।

दस्त होने पर

यदि आपको दस्त या उल्टी की समस्या है, टोनिस्ला सेवन आपके लिए लाभदायक होबसाजता है उसको पचाने में आंत को बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। जिसकी वह से दस्त होने पर इसे खाया जा सकता है।

कब्ज की समस्या में

यदि कब्ज की समस्या है, तो चिवड़े में फाइबर पाए जाते है जोकि बॉवेल मूवमेंट में मदद करते हैं। इसके सेवन से हमारी आंतों को सुचारू रूप से कार्य करने मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से डायजेस्टिव सिस्टम  मजबूत रहता है।

पेट फूलने पर

खानपान की वजह से पेट फूलने या ब्लोटिंग की समस्या होतो है तो दही चूड़े में  फाइबर की मात्रा अधिक और कम कैलोरी की मात्रा कम जाती है।

आयरन की कमी दूर करे

दही-चिवड़े या दही-चूड़ा में पर्याप्त मात्रा में आयरन मौजूद होने के कारण यह आयरन की कमी वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इससे एनीमिया रोग होने का खतरा टाला जा सकता है। इसके अलावा गर्भावस्था में महिलाओं को दही-चूड़ा का सेवन लाभ दे सकता है, क्योंकि इसके सेवन से उन्हें कोई भी नुकसान नहीं पहुंचता है और शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी की पूर्ति भी हो जाती है।