बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए आवेदन 2 जून 2025 से शुरू होंगे। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा संभावित रूप से 30 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।
कुल 1250 पदों पर भर्ती
बीपीएससी ने बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का स्नातक (ग्रेजुएशन) पास होना आवश्यक है। इन पदों पर Level 7 से Level 9 तक के पे स्केल के अनुसार वेतन मिलेगा। आयोग ने यह भी बताया है कि यदि अंतिम तिथि तक और पदों की जानकारी मिलती है, तो उन्हें भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
भर्ती के लिए उपलब्ध पद
वरीय उप समाहर्ता – 100 पद
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी – 79 पद
श्रम अधीक्षक – 10 पद
अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक – 3 पद
ईख पदाधिकारी – 17 पद
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी – 502 पद
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी – 22 पद
प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी – 13 पद
राजस्व पदाधिकारी – 45 पद
प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी – 459 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रारंभ: 2 जून 2025
आवेदन अंतिम तिथि: 30 जून 2025
परीक्षा की संभावित तिथि: 30 अगस्त 2025
इस बार नहीं निकली डीएसपी और एसडीएम की भर्ती
71वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में इस बार डीएसपी और एसडीएम पदों पर कोई वैकेंसी नहीं निकाली गई है। कुल पदों में सबसे अधिक संख्या प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (502 पद) और प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी (459 पद) की है।
यह भी पढ़ें:
परेश रावल पर अक्षय-सुनील का प्यार बरकरार, ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद अब भी जारी