Bihar DCECE 2024 के परीक्षा के लिए आज अंतिम दिन है आज तक सभी उम्मीदवारों को फॉर्म भर देना चाहिए। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड आज, 21 मई को बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए विंडो बंद कर देगा। जो भी इस फॉर्म को भरना या जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नही किया है, वे इसको आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in. पर जाकर अपने फॉर्म को जमा कर सकते हैं।
सभी उम्मीदवारों को कल दिन 22 मई तक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। पंजीकरण विंडो बंद करने के बाद बोर्ड 24 से 26 मई तक तीन दिनों के लिए फॉर्म में सुधार करने के लिए विंडो खोलेगा। इस विंडो के माध्यम से उम्मीदवार अपने भरे हुए फॉर्म में सुधार कर सकते है। बिहार डीसीईसीई की परीक्षा के लिए 22 और 23 जून को तिथियों को चुना गया है।
जो भी उम्मीदवार इसमें भाग लेगे उनको श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों को एक कोर्स के लिए 750 रुपये, किन्हीं दो पाठ्यक्रमों के लिए 850 रुपये और तीनों पाठ्यक्रमों के लिए 950 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के उम्मीदवारों को एक कोर्स के लिए 480 रुपये, और जो भी दो कोर्स के लिए आवेदन कर रहे हैं उनको 530 रुपये और तीनों कोर्स के लिए 630 रुपये का भुगतान करना होगा,जो उम्मीदवार कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं या पूरी कर रहे हैं, वे डीसीईसीई पीई और पीएमएम पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद ‘डीसीईसीई पंजीकरण’ link पर click करें।
- Registration करने के बाद ही आवेदन पत्र को भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फोर्म को सबमिट करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
यह भी पढ़े :Google की इस सुविधा का लाभ कौन से यूजर्स उठा सकेंगे यहां से जानिए
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check