बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। IBPS (बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान) ने वर्ष 2025-26 की भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह नया शेड्यूल IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर उपलब्ध है, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।
📅 जानिए किस दिन होंगी PO, SO और क्लर्क की परीक्षाएं
संशोधित कैलेंडर के मुताबिक—
🔹 PO/MT-XV प्रारंभिक परीक्षा:
📍 17, 23 और 24 अगस्त 2025
🔹 मुख्य परीक्षा:
📍 12 अक्टूबर 2025
🔹 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) प्रारंभिक परीक्षा:
📍 30 अगस्त 2025
🔹 मुख्य परीक्षा:
📍 9 नवंबर 2025
🔹 क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा:
📍 4, 5 और 11 अक्टूबर 2025
🔹 मुख्य परीक्षा:
📍 29 नवंबर 2025
📲 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज़
IBPS ने साफ किया है कि सभी परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन ही होगा। एक बार की गई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं के लिए मान्य होगी (जहां लागू हो)।
आवेदन के समय अपलोड करने होंगे:
पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर
अंगूठे का निशान
जरूरी दस्तावेज़
लाइव फोटो (वेबकैम या मोबाइल कैमरा से ली गई)
📥 ऐसे करें नया कैलेंडर डाउनलोड
IBPS की वेबसाइट पर जाएं – ibps.in
होमपेज पर “Revised Exam Calendar 2025-26” लिंक पर क्लिक करें
कैलेंडर PDF फॉर्मेट में खुलेगा – उसे देखें या डाउनलोड करें
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check