SRH की टीम में बड़ा बदलाव तय! इन खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

आईपीएल 2025 का सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। टीम ने लीग स्टेज में 14 में से केवल 6 मुकाबले जीते और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। पिछली बार जहां SRH ने अपनी दमदार बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था, वहीं इस बार वे लय से भटकी नजर आई। अब जब सीजन खत्म हो चुका है, तो टीम की मालकिन काव्या मारन और मैनेजमेंट अगले सीजन के लिए नई रणनीति पर काम शुरू कर चुके हैं।

किन खिलाड़ियों पर लग सकती है ‘रिलीज’ की मुहर?
आईपीएल में हर सीजन के बाद टीमें उन खिलाड़ियों को रिलीज करती हैं जो प्रदर्शन के मामले में पिछड़ जाते हैं। SRH भी कुछ ऐसे नामों को अलविदा कह सकती है:

मोहम्मद शमी: 9 मैचों में सिर्फ 6 विकेट और 11 से ऊपर की इकॉनमी। इस खराब प्रदर्शन के चलते उनका नाम रिलीज की लिस्ट में आ सकता है।

कामिंदु मेंडिस: 5 मैचों में 92 रन और 2 विकेट – निराशाजनक प्रदर्शन।

अथर्व तायडे: सिर्फ 1 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें प्रभाव नहीं छोड़ सके।

सचिन बेबी, राहुल चाहर और वियान मूल्डर: तीनों को सिर्फ 1-1 मैच में मौका मिला, और टीम की योजना का हिस्सा भी नजर नहीं आए।

इनमें से कई खिलाड़ियों को ट्रेड विंडो या मिनी ऑक्शन से बाहर किया जा सकता है।

कोर ग्रुप बना रहेगा टीम की रीढ़
SRH ने 2025 के ऑक्शन में कुछ स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जो इस सीजन में भी बेहतर प्रदर्शन करते नजर आए:

हेनरिच क्लासेन – ₹23 करोड़

पैट कमिंस – ₹18 करोड़

ट्रैविस हेड – ₹14 करोड़

अभिषेक शर्मा – ₹14 करोड़

नितीश रेड्डी – ₹6 करोड़

इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा, इसलिए फ्रेंचाइजी इन पर भरोसा बनाए रखेगी। इनके अलावा, इशान किशन और हर्षल पटेल ने भी प्रभावित किया और संभावित रूप से SRH के अगले सीजन का हिस्सा बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

आधार कार्ड खो गया? घबराएं नहीं, 2 मिनट में ऐसे करें डाउनलोड — वो भी फ्री में