डिजिटल ट्रांजैक्शन को और तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए NPCI BHIM Services (NBSL) ने BHIM 3.0 को लॉन्च कर दिया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के इस अपग्रेडेड BHIM ऐप में कई नए स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं, जो यूजर्स, बिजनेस और बैंकों के लिए बेहद फायदेमंद होंगे।
2016 में लॉन्च हुए BHIM ऐप का यह तीसरा बड़ा अपडेट है, जो अब बेहतर इंटरफेस, आसान एक्सेस और फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर फोकस करता है। खास बात यह है कि अब BHIM ऐप 15+ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे।
BHIM 3.0 में क्या नया है?
1️⃣ ग्रुप बिल पेमेंट और फैमिली मोड:
अब BHIM 3.0 में यूजर्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ किसी भी बिल को आसानी से शेयर कर सकते हैं। चाहे रेंट, रेस्तरां का बिल या ग्रुप शॉपिंग हो – अब मैन्युअल कैलकुलेशन करने की जरूरत नहीं।
👉 फैमिली मोड फीचर से यूजर्स अपनी फैमिली को ऐप में जोड़ सकते हैं, खर्चों को ट्रैक कर सकते हैं और पेमेंट को असाइन कर सकते हैं। इससे पूरे परिवार का बजट बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है।
2️⃣ स्मार्ट स्पेंड एनालिटिक्स:
BHIM 3.0 में स्पेंड्स एनालिटिक्स फीचर जोड़ा गया है, जिससे यूजर अपने मासिक खर्चों को डिटेल में देख सकते हैं।
✔️ खर्चों की ऑटोमैटिक कैटेगरी: ऐप आपके खर्चों को खुद-ब-खुद अलग-अलग कैटेगरी में डाल देगा, जिससे बजट बनाना और ट्रैक करना आसान हो जाएगा।
3️⃣ “एक्शन नीडेड” अलर्ट सिस्टम:
👉 BHIM 3.0 में एक नया एक्शन नीडेड अलर्ट सिस्टम जोड़ा गया है, जो यूजर्स को पेंडिंग बिल्स, UPI Lite एक्टिवेशन और लो बैलेंस के बारे में रियल-टाइम अलर्ट भेजेगा।
अब आपको कोई भी जरूरी पेमेंट मिस करने की चिंता नहीं होगी!
4️⃣ BHIM Vega – नया इन-ऐप पेमेंट फीचर:
अब BHIM 3.0 के BHIM Vega फीचर की मदद से मर्चेंट्स (दुकानदार) इन-ऐप पेमेंट स्वीकार कर सकते हैं।
✅ अब ग्राहक ऐप के अंदर ही पेमेंट कर सकेंगे
✅ किसी थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं
✅ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पहले से तेज और आसान होगा
NPCI चेयरमैन ने क्या कहा?
BHIM 3.0 के लॉन्च पर NPCI के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह अपडेट भारत को डिजिटल इकॉनमी की ओर तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें:
केजरीवाल के बाद अब भगवंत मान सरकार भी खतरे में? अनिल विज का बड़ा दावा