दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 2.5 गुना से अधिक बढ़कर 4,160 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 1,612.5 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।
भारती एयरटेल ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए। इसके मुताबिक, कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 38,506.4 करोड़ रुपये हो गयी जो पिछले साल की जून तिमाही के 37,440 करोड़ रुपये से 2.8 प्रतिशत अधिक है।
आलोच्य अवधि में कंपनी का भारतीय कारोबार से प्राप्त राजस्व सालाना आधार पर 10.1 प्रतिशत बढ़कर 29,046 करोड़ रुपये हो गया।
पिछली तिमाही में भारती एयरटेल का प्रति उपयोगकर्ता मोबाइल औसत राजस्व (एआरपीयू) भारत में बढ़कर 211 रुपये हो गया जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 200 रुपये था।
यह भी पढ़े :-
पत्नी के सामने ही ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का कायल हुआ यह हॉलीवुड स्टार
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check