सफेद मटर के फायदे: कब्ज से छुटकारा पाने का जादुई उपाय

सेहतमंद रहने के लिए हम ना जाने क्या-क्या जतन करते हैं। बनावटी और महंगे उत्पादों का सेवन करते हैं। जबकि बाजारों में आसानी और सस्ते दामों पर ऐसे बहुत-सी खाद्य सामग्री मौजूद हैं, जो आपको सेहतमंद बनाने के लिए काफी हैं। हम बात कर रहे हैं सफेद मटर की। वही सफेद मटर जिसे आप कुलचों के साथ आमतौर पर खाते होंगे।आज हम आपको बताएंगे सफेद मटर के फायदे।

अब आप कहेंगे कि हम तो छोले-कुलचे खातें हैं मटर नहीं। लेकिन आपको बता दें कि जिन्हें आप छोले समझ रहे हैं वह दरअसल सफेद मटर हैं। छोलों की तरह ही दिखने की वजह से लोग इन्हें लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। वहीं, जो लोग सफेद मटर के बारे में जानते हैं वह इसके फ़ायदों को लेकर जानकारी नहीं रखते हैं।आज हम आपको बताएंगे सफेद मटर से जुड़े हुए जबरदस्त फायदे ।

सफेद मटर का सेवन वास्तव में आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है, खासकर जब आप कब्ज से परेशान हों। यह एक प्राकृतिक प्रकार की फाइबर होती है जो आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करती है और आपको नियमित डाइजेस्टिव प्रक्रिया के लिए सहायक होती है। यह खून की शर्करा को भी बढ़ा सकती है जो डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए महत्वपूर्ण है, और इससे आपका वजन भी नियंत्रित रहता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करे
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए सफेद मटर बेहद फ़ायदेमंद है। दरअसल, सफेद मटर के अंदर प्रचुर मात्रा में कोलेस्ट्रॉल कम करने वाला फाइबर होता है। यह फाइबर आपके शरीर में कुल एलडीएल को कम करके कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है। इसके अलावा सफेद मटर के अंदर बहुत-सी विटामिन्स और खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं, जो आपके हृदय के लिए भी फ़ायदेमंद माने जाते हैं।

 

वजन घटाने में मददगार
बढ़ते वजन की समस्या से परेशान लोगों के लिए सफेद मटर वजन घटाने का एक आसान तरीका है। सफेद मटर के अंदर फैट की मात्रा बहुत कम होती है, जबकि इसे प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा जब भी आप इसका सेवन करते हैं तो यह आपकी भूख को कम करने का कार्य करती है। यह माइक्रोबायोम को तो बनाए रखती ही है और पाचन तंत्र को भी मजबूत करती है। इसके अलावा यह आपके पेट और कमर की चर्बी को घटाने में कारगर सिद्ध होती है।

 

ग्लूकोज को करे नियंत्रित
छोटी और गोल-सी दिखने वाली यह सफेद मटर प्रोटीन, फाइबर और कई फाइटोकेमिकल्स का बेहतरीन स्त्रोत होती हैं। इसके इन्हीं पोषक तत्वों की वजह से यह एंटीडायबिटिक और एंटीऑक्सीडेंट भी कहलाती हैं। यह सभी गुण शरीर के अंदर मौजूद ग्लूकोज के लेवल को नियंत्रित करने का कार्य करते हैं। इसके अलावा सफेद मटर आपको मधुमेह या डायबिटीज़ के जोखिम से भी बचाकर रखती है।

कब्ज से बचाव
कब्ज की समस्या से जूझने वाले लोग अक्सर यह तय ही नहीं कर पाते कि उनके लिए क्या खाना सही है और क्या नहीं? बता दें कि अगर आपको भी कब्ज की समस्या रहती है तो आप सफेद मटर का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, सफेद मटर के अंदर फाइबर, विटामिन B और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह तत्व आपको ना केवल कब्ज से बचाते हैं, बल्कि आपको गैस से संबंधित समस्या भी नहीं होने देते।

दिल का रखे ख्याल
दिल से संबंधित समस्याओं से निपटने के लिए भी सफेद मटर का उपयोग किया जा सकता है। ज्ञात हो कि सफेद मटर के अंदर फ्लेवोनोइड्स और आइसोफ्लेवोन जैसे तत्व होते हैं। यह तत्व शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं और दिल को बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं। इसके अलावा सफेद मटर के अंदर पाए जाने वाले अन्य तत्व कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को संतुलित करने के लिए भी कारगर सिद्ध होते हैं।

एनीमिया से बचाव
एनीमिया खून की कमी की एक ऐसी समस्या है, जो आयरन की कमी के कारण पैदा होती है। यही नहीं, आयरन की कमी की वजह से ही थकावट और कमज़ोरी तक महसूस होती है। ऐसे में सफेद मटर आपको इन समस्याओं से बचा कर रखती है। दरअसल सफेद मटर के अंदर काफी मात्रा में आयरन होता है, जो आपको एनीमिया और इसके कई अन्य लक्षणों से बचाता है। आपको बता दें कि एक व्यक्ति को जितने आयरन की आवश्यकता दिन भर में होती है, उसका 7.5 प्रतिशत सफेद मटर में मौजूद होता है।

विटामिन B के लिए सही है सफेद मटर
हमारे शरीर को सभी तरह के विटामिन्स की जरूरत होती है। इनमें से विटामिन बी के लिए सफेद मटर का सेवन किया जा सकता है। सफेद मटर को विटामिन बी 1, बी3 एक महत्वपूर्ण स्त्रोत माना जाता है। यह विटामिन बी ऊर्जा के उत्पादन के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा मांसपेशियों को मजबूत बनाने, आंखों की रोशनी के लिए और मूड स्विंग की समस्या के लिए भी सफेद मटर का सेवन किया जा सकता है। वहीं, विटामिन बी3 की मदद से हड्डियाँ मजबूत रहती हैं, मस्तिष्क की कार्य प्रणाली बेहतर होती है और यह कोशिकाओं की कार्य क्षमता को भी बेहतर करती है। साथ ही सफेद मटर के सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से भी सुरक्षित रखने में मदद करता है।

कैंसर से बचाव
सफेद मटर और अन्य कई ऐसी फलियां हैं जिनके अंदर एंटी कैंसर तत्व पाए जाते हैं। यह कलियां सैपोनिन्स आसोफ्लेवोन्स और लेक्टिन्स से भरपूर होते हैं। यह सभी तत्व कैंसर सेल्स को शरीर के अंदर ही मार देते हैं। सफेद मटर के जरिए प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और कोलन कैंसर से बचा जा सकता है।

चिंता एवं तनाव से राहत
सफेद मटर के अंदर फेनिलएलनिन नामक तत्व होता है। यह तत्व शरीर के अंदर डोपामाइन और नॉरपेनेफ्रिन के उत्पादन को बढ़ावा देकर मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे आप चिंता एवं तनाव से मुक्त होने लगते हैं।

हड्डी और दांतों के लिए
हड्डी और दाँतों के लिए भी सफेद मटर फ़ायदेमंद मानी जाती है। दरअसल, हड्डियों और दाँतों की मजबूती और इन्हें सुरक्षित बनाए रखने के लिए फॉस्फोरस की आवश्यकता होती है। वहीं, सफेद मटर को फॉस्फोरस का एक बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा फॉस्फोरस भूख की कमी, जोड़ों की कठोरता, और कमज़ोरी को रोकने में भी मदद करती है। ऐसे में आपको भी सफेद मटर का सेवन करना चाहिए।

ध्यान दें कि अधिक संख्या में सफेद मटर का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें, खासकर अगर आपको किसी अन्य मेडिकल स्थिति का सामना करना पड़ रहा हो।