हाई ब्लड प्रेशर यानी हाई बीपी वह स्थिति है जिसमें शरीर में रक्त का दबाव सामान्य से अधिक हो जाता है। जब ब्लड प्रेशर 120/80 से ऊपर होता है, तो इस दौरान खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना आवश्यक हो जाता है। ऐसे में कुछ फलों का सेवन हाई बीपी के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। इनमें से एक खास फल है खुबानी। खुबानी न केवल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती है बल्कि दिल की सेहत को भी मजबूत बनाती है। आइए जानते हैं, हाई बीपी में खुबानी खाने के क्या-क्या फायदे हैं।
खुबानी में होते हैं ये पोषक तत्व
खुबानी विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। ये तत्व हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं, आंखों और त्वचा के स्वास्थ्य को सुधारते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। खुबानी में मौजूद फ्लेवोनोइड्स जैसे कैटेचिन, क्वेरसेटिन और क्लोरोजेनिक एसिड हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, यह फल शरीर में सोडियम के स्तर को नियंत्रित करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है।
हाई ब्लड प्रेशर में खुबानी के फायदे
खुबानी पोटेशियम का भी अच्छा स्रोत है, जो ब्लड वेसेल्स (रक्त वाहिकाओं) के तनाव को कम करता है। इससे रक्त वाहिकाएं खुलती हैं और ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। परिणामस्वरूप, दिल पर दबाव कम होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। इसके अलावा खुबानी में आयरन भी होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है।
खुबानी का सही सेवन कैसे करें?
हाई बीपी के मरीजों को ताजी खुबानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि ताजी खुबानी में सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं। अगर ताजी खुबानी उपलब्ध न हो तो सूखी खुबानी को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें:
जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, पहले भी 9 राष्ट्रपति लड़ चुके हैं बीमारी से
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check