आयुर्वेद में करी पत्ते को एक औषधि माना गया है। खाने में इसका इस्तेमाल तो होता ही है, साथ ही यह बालों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करी पत्ता वजन घटाने में भी बहुत फायदेमंद है? करी पत्ता का जूस पीने से मोटापा कम होता है और शरीर से कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। आइए जानते हैं घर पर करी पत्ते का जूस कैसे बनाएं और इसके लाभ क्या हैं।
करी पत्ते में छुपे पोषक तत्व
करी पत्ते में विटामिन बी1, बी2, विटामिन ए के साथ आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे जरूरी मिनरल पाए जाते हैं। इसमें एंटीडायबिटिक और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।
वजन कम करने में करी पत्ते की भूमिका
खाली पेट रोजाना करी पत्ता का जूस पीने से शरीर की जमा चर्बी धीरे-धीरे कम होती है। करी पत्ते के विटामिन और मिनरल्स मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है। इसके अलावा, यह जूस संक्रमण से लड़ने, खून की कमी दूर करने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। पाचन तंत्र के लिए भी यह फायदेमंद है और गैस, एसिडिटी व कब्ज में राहत देता है।
करी पत्ता जूस बनाने की विधि
एक कटोरी साफ किए हुए करी पत्ते लें।
एक पैन में 2 गिलास पानी उबालें।
जब पानी उबलने लगे, तब इसमें करी पत्ता डालकर पानी आधा होने तक पकाएं।
अब इसे छानकर 1 चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं।
चाहे तो करी पत्ते को मिक्सर में पानी के साथ पीसकर भी जूस बना सकते हैं।
जूस छानकर इसमें काला नमक और नींबू डालकर पिएं।
यह भी पढ़ें:
पेट रहेगा ठीक तो सेहत भी बनेगी मजबूत: एसिडिटी से राहत पाने के आसान घरेलू उपाय
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check