अमरूद और इनकी पत्तियों के लाभकारी गुण, आइए जानें क्या है इसको खाने के फायदें

स्वाद में बेमिसाल अमरूद खाने के साथ साथ गुणों में भी बेमिसाल है क्या आप जानते है, अमरूद खाने के फायदे हो फायदे है। अमरूद में ऐंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जिसका मुख्य काम ऑक्सीडेशन प्रक्रिया को धीमा करना हैं, इससे त्वचा पर बढ़ती उम्र का असर कम होता है। ये आपको जवां दिखने में सहायक है। अक्सर हम सभी लोग अपने घर में अमरूद का सेवन चाट मसाला या फिर काला नमक डाल कर करते है। अमरूद में काफी मात्रा में छोटे-छोटे बीज होते है। इस फल की तासीर ठंडी मानी जाती है, जो पेट के लिए लाभदायक होती है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसमें लाइकोपीन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इस फल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह फल डायबिटीज की बीमारी के लिए रामबाण है।अमरूद को हाई ब्लड प्रेशर में भी लाभकारी माना जाता है, इसकी पाचन तंत्र में भी मुख्य भूमिका है। आइए जाने क्या है इसके सेवन के फायदें,

दिमाग को स्वस्थ रखता है, अमरूद

अमरूद में पाएं जाने वाले विटामिन बी-6 और बी-3 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, ये विटामिन मस्तिष्क के लिए अच्छा मानें जाते है। इसका सेवन प्रतिदिन करने से दिमाग स्वस्थ और तेज बनता है।

बैक्टीरियल इन्फेक्शन को कम करता है

बदलते मौसम में होने वाली आद्रता से हम में बैक्टीरियल इंफेक्शन होने की आशंका बढ़ती है। अमरूद की तासीर ठंडी मानी जाती है। इसे भून कर खाने से इसके अलग फायदें है, जो की बैक्टिरियल इंफेक्शन में सहायक है।

पाचन को करें मजबूत

अमरूद खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है साथ ही डाइजेशन की क्षमता बढ़ती है, शरीर में वसा नहीं बढ़ने देता हैं। खासतौर पर पेट के रोगियों के लिए इसका सेवन सेहतमंद है। अमरूद की पत्तियां खाली पेट खाने से पेट का पाचन सही रहता है।

सांस के रोगियों के लिए है वरदान

अमरूद की पत्तियों में एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो की अस्थमा रोगियों के लिए वरदान है।इसके सेवन से फेफड़े मजबूत रहते है तथा सांस संबंधी समस्याएं दूर रहती है।