थाली में रोटी न हो तो शायद सब्जियों का कोई स्थान नहीं हमारे यहां रोटी की कई वैरायटी आपको मिल ही जाएगी हमारे देश में खाने में रोटी का अपना अलग ही स्थान है। ज्यादातर घरों में चावल का सेवन कम और रोटी को ज़्यादा सेहतमंद श्रेणी में रखा जाता है। रोटी के बिना खाना अधूरा सा लगता है। रोटी को पकाने का तरीका अलग अलग होता है। कोई इसे तवे पर सेंकता हैं तो कुछ लोग इसे सीधे गैस की आंच पर ही पकाते हैं। अगर हम गैस की आंच पर सेकते है तो रोटी तुरंत फूल जाती है और इसके साथ ही हमारे समय की भी बचत होती है। गैस पर पाक रही रोटी फुलाने की ये आदत आपको भारी पड़ सकती है।
जब भी हम गैस की आंच पर रोटी सेंकते है तो इसके कई दुष्प्रभाव होते है जैसे इसके खाने से दिल संबंधी बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है। अगर हम गैस पर सीधे ही रोटी सेंकने है तो से चूल्हे में होने वाले बारीक कण रोटी में चले जाते है, जो हानिकारक होने के साथ कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकते है।
कुछ शोध में पता गया की अगर गैस की आंच पर रोटी पकाई जाति है तो इसमें से कार्सिनोजेनिक पदार्थ पैदा हो सकते हैं। जोकि घातक हो सकते हैं। देखा जाए तो कार्सिनोजेनिक के कारण व्यक्ति को कैंसर होने की संभावना बढ़ जाति है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check