सर्दियों ने दस्तक दे दी है और लोग शरीर को गर्म रखने के लिए तरह-तरह के आयुर्वेदिक नुस्खों का सहारा लेने लगे हैं। इन्हीं में से एक है गुड़ की चाय। यह स्वाद में जितनी खास होती है, उतनी ही फायदेमंद भी मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़ की चाय से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, अगर आप इसे ज़रूरत से ज्यादा पीते हैं?
तो आइए जानते हैं — सर्दियों में गुड़ की चाय पीने के फायदे के साथ-साथ इससे होने वाले संभावित नुकसानों के बारे में भी।
1. वजन बढ़ा सकती है गुड़ की चाय
गुड़ में प्राकृतिक शुगर और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। अगर आप रोज़ाना 2-3 कप से ज्यादा गुड़ की चाय पीते हैं, तो इससे वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है। विशेष रूप से वे लोग जो वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें इसका ध्यान रखना चाहिए।
2. बढ़ सकती है एसिडिटी या कब्ज
गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर आप एसिडिटी या कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो गुड़ की चाय आपकी स्थिति को और बिगाड़ सकती है। बेहतर है कि ऐसे लोगों को इससे परहेज करना चाहिए या सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।
3. डायबिटीज़ के मरीज़ रहें सतर्क
अगर आप डायबिटीज़ के मरीज़ हैं, तो गुड़ की चाय आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। केवल 10 ग्राम गुड़ में करीब 9.7 ग्राम शुगर होती है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकती है। इसलिए शुगर मरीज़ बिना डॉक्टर की सलाह के गुड़ का सेवन न करें।
4. पेट में कीड़े या संक्रमण का खतरा
गुड़ को तैयार करने की प्रक्रिया में साफ-सफाई न रखी जाए, तो यह संक्रमण का कारण बन सकता है। इससे आपको पेट में कीड़े होने की समस्या हो सकती है। इसलिए गुड़ हमेशा स्वच्छ और प्रमाणिक स्रोत से ही खरीदें।
5. नकसीर की समस्या हो सकती है
गुड़ की तासीर गर्म होने के कारण कुछ लोगों को नाक से खून बहने यानी नकसीर की समस्या हो सकती है, खासतौर पर अगर आप ज्यादा मात्रा में गुड़ की चाय पीते हैं। इसलिए जरूरत से ज्यादा सेवन से बचें।
क्या है सही तरीका?
दिन में 1-2 कप से ज्यादा न पिएं
शुद्ध और स्वच्छ गुड़ का ही इस्तेमाल करें
अगर कोई पुरानी बीमारी है, तो डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें
डायबिटीज़ मरीज़ विशेष सावधानी रखें
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check