मानसून में खटमलों का आतंक? सिर्फ 2 रुपये में पाएं छुटकारा

बरसात का मौसम जहां ठंडक और हरियाली लेकर आता है, वहीं घर की नमी कई समस्याओं की वजह बनती है। उन्हीं में से एक है – खटमल, जो इस मौसम में तेजी से फैलते हैं। ये कीट आमतौर पर पलंग, गद्दे, रजाई और लकड़ी के फर्नीचर में छिपकर पनपते हैं और इंसान को काटकर लाल चकत्ते, खुजली और जलन जैसी परेशानियां देते हैं।

बाजार में मिलने वाले कीटनाशक महंगे होने के बावजूद कई बार असर नहीं दिखाते। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसा घरेलू और बेहद सस्ता उपाय, जो खटमलों को जड़ से खत्म कर सकता है — और वो भी सिर्फ 2 रुपये में!

घरेलू घोल कैसे बनाएं? – आसान और असरदार तरीका
आवश्यक सामग्री:
4–5 फिनायल की गोलियां

1 चम्मच डिटॉल

आधा बाल्टी पानी

विधि:
सबसे पहले फिनायल की गोलियों को पीसकर पाउडर बना लें।

इस पाउडर को आधा बाल्टी पानी में डालकर अच्छे से घोलें।

अब इसमें 1 चम्मच डिटॉल मिलाएं और फिर अच्छी तरह हिला लें।

इस घोल को स्प्रे बोतल में भर लें।

फिर इसका छिड़काव गद्दों, रजाई, पलंग, सोफे और कोनों पर करें।

यह घोल न सिर्फ खटमलों को मारता है, बल्कि उनके अंडों को भी खत्म कर देता है – और वो भी बिना किसी महंगे केमिकल के।

अन्य देसी उपाय – गांवों की आजमाई हुई तकनीक
नीम के पत्ते:
नीम की सूखी पत्तियां गद्दों और पलंग के नीचे या बीच में रखें। इनकी महक खटमलों को दूर भगाती है।

डिटर्जेंट साबुन:
पुराने समय से लोग डिटर्जेंट साबुन को गद्दे और कपड़ों के बीच रख देते हैं, जिससे खटमल पास नहीं फटकते।

धूप और डंडा:
जब मौसम साफ हो, गद्दे और रजाई को धूप में डालें और डंडे से झाड़ें ताकि खटमल और उनके अंडे गिर जाएं।

एक्सपर्ट की सलाह – सुरक्षा का भी रखें ध्यान
मानसून शुरू होने से पहले ही खटमल भगाने की तैयारी करें।

अगर कोई पेस्टिसाइड या केमिकल उपयोग कर रहे हैं, तो उसका छिड़काव करने के बाद 2–3 दिन तक बिस्तर का प्रयोग न करें।

स्प्रे करते समय नाक और मुंह को ढंकना जरूरी है, ताकि गंध सांस के जरिए शरीर में न जाए।

अब खटमल नहीं करेंगे परेशान – अपनाएं ये सस्ते और देसी उपाय!
इन घरेलू उपायों से आप बारिश के मौसम में भी बिना महंगे खर्च के अपने घर को खटमल-मुक्त बना सकते हैं। न केवल सेहत सुरक्षित रहेगी, बल्कि चैन की नींद भी वापस आएगी।

यह भी पढ़ें:

बरसात में भी किचन की टाइल्स रहेंगी चमकदार — बस अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय