हम चाहे जितना भी हेल्दी फूड्स खा लें, लेकिन दिन में एक वक्त ऐसा आता है जब हमारा मन स्वादिष्ट स्नैक्स खाने का करता है। खासकर लंच के बाद, शाम 4 बजे के आसपास की भूख, जो अधिकांश लोग दफ्तर में होते हुए महसूस करते हैं। ऐसे में वे कैंटीन या बाहर से कुछ स्नैक्स ले लेते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इनसे पाचन समस्याएं, शुगर और डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती हैं। लेकिन क्यों न इस समय को भी हेल्दी स्नैक्स के साथ बिताया जाए? और हम ऐसा कर सकते हैं, एक हेल्दी विकल्प – कैलिफोर्निया पिस्ता।
पिस्ता क्यों है बेस्ट?
पिस्ता शाम के हल्के स्नैक के लिए बेस्ट इसलिए है क्योंकि ये हेल्दी फैट्स और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन से भरपूर होते हैं। भारत में एक सर्वे के मुताबिक, लगभग 10 में से 9 लोग प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में पिस्ता इस कमी को पूरा करने का एक शानदार तरीका है।
पिस्ता खाने के फायदे
डायबिटीज – टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पिस्ता मधुमेह रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है, और डायबिटिक लोगों के लिए एक सुपरफूड साबित हो सकता है।
पाचन – पिस्ता में ऐसे कंपोनेंट्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
ब्रेन डेवलपमेंट – रोजाना पिस्ता खाने से दिमागी संतुलन बेहतर होता है। यह फोकस और मानसिक कार्यक्षमता को सुधारने में मदद करता है।
इम्यूनिटी – पिस्ता में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे आप बीमारियों से दूर रहते हैं।
वेट मैनेजमेंट – पिस्ता वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है, क्योंकि इसमें कम कैलोरी होती है। इसका सेवन करने से न तो वजन बढ़ेगा और न ही कम होगा, बल्कि संतुलन बना रहेगा।
पिस्ता खाने के तरीके
शाम के स्नैक्स के रूप में पिस्ता खा सकते हैं।
इसे स्मूदी या मिल्कशेक में मिलाकर भी ले सकते हैं।
खाली पेट पिस्ता खाना भी फायदेमंद होता है।
सलाद और स्वीट डिश में भी पिस्ता का उपयोग किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
पुराना कूलर भी देगा AC जैसी ठंडी हवा! अपनाएं ये आसान टिप्स
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check