Barley Tea: इस चाय के सेवन से पाचन और इम्यूनिटी दोनो को मजबूत बनाने में मिलता है लाभ

हम सभी अपने दिन की शुरुआत करने के लिए चाय तो जरूर ही पीते हैं। ज्यादातर लोग दूध वाली चाय को पीते हैं, बहुत ही कम लोग इस चाय के बारे में जानते होंगे जिसके बारे में आज हम बात करने जा रहे है, हम बात कर रहे है  जौ की चाय के बारे में। जौ की चाय स्वादिष्ट तो होती ही है साथ ही इसका सेवन हेल्दी भी माना गया है। जौ की चाय, इसको कोरियन बार्ले टी  के रूप में भी जाना जाता है। यह चाय खूशबूदार तो होए ही है साथ ही इसके सेवन से पाचन-तंत्र को हेल्दी रहता है। जौ की चाय अगर आप पीते है तो इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है और यह बैली फैट को कम करने में भी मदद करता है। जौ में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी जैसे जरूरी तत्व पाए जाते है। यह चाय एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यह हमारे शरीर से कई बीमारियों को भी दूर करने में हमारी मदद करते है।

इम्यूनिटी

जौ की चाय को अगर आप अपने डायट में शामिल करते है तो इससे इम्यूनिटी मजबूत हो जाती है। यह चाय विटामिन सी से भरपूर होती है।यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ वायरल इंफेक्शन को भी  कम करने में मदद करती हैं। यह सेलेनियम और विटामिन ए से भरपूर होती है।

एलर्जी

जौ की चाय स्वाद में तो स्वादिष्ट होती ही है इसके अलावा होने के साथ खूशबूदार भी होती है। इसका सेवन से एलर्जी के लक्षणों में राहत मिल जाती हैं। इस चाय के सेवन करने से सिर दर्द की समस्या में भी आराम मिलता है।

डायबिटीज

जौ की चाय का सेवन मधुमेह से पीड़ित मरीज के लिए किया जा सकता हैं क्योंकि इस चाय में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए मददगार साबित हो सकती है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखता हैं। इस चाय के सेवन बाल और त्वचा दोनो ही स्वस्थ रहते है।

यह भी पढ़े:इस नीले फूल की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये हैरान कर देने वाले फायदे