राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डा प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा अन्य कई नेताओं ने पूर्व राज्यसभा सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री बागडे ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान के पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व डीजीपी ज्ञानप्रकाश पिलानियाजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
श्री बिरला ने कहा कि श्री पिलानिया के निधन का समाचार जानकर दुःख हुआ। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पिलानिया परिवार के साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्री देवनानी ने कहा कि श्री पिलानिया समाज सुधार के कार्यों में लगे रहते थे। वह स्नेह की प्रतिमूर्ति थे। वह हिम्मत वाले व्यक्ति थे। वे कुशल प्रशासक थे। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक और राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य रहने के दौरान उन्होंने अपनी प्रशासनिक कुशलता का परिचय दिया था। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।
इसी तरह श्रीमती दिया कुमारी, डा बैरवा, श्री गहलोत, श्री जूली, श्री डोटासरा सहित कई नेताओं ने डा पिलानिया के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान की प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि डा पिलानिया का रविवार रात जयपुर में निधन हो गया।
यह भी पढ़े :-
पपीता: एक स्वादिष्ट फल लेकिन सभी के लिए नहीं, सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check