बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह हमेशा अपने नए गानों और इंटरनेशनल कोलैब्स के कारण चर्चा में रहते हैं। उनके फैंस उनके हर नए गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में अपने जबरदस्त वेट लॉस के बाद बादशाह मोस्ट एलिजिबल बैचलर की लिस्ट में भी शुमार हो चुके हैं। इसके अलावा, बादशाह का नाम अक्सर किसी न किसी से जुड़ता रहता है और इस बार उनका एक सोशल मीडिया कमेंट खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
बादशाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी कई अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते हैं। इसी कड़ी में उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में बादशाह ने इंटरनेशनल स्टार, एल्बानियन सिंगर दुआ लीपा का नाम लेकर कुछ खास बातें की हैं।
बादशाह का खास पोस्ट
बादशाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने सिर्फ लिखा — “दुआ लीपा” और साथ में एक हार्ट का इमोजी लगाया। इसके बाद फैंस में कयास लगाने का दौर शुरू हो गया। कुछ लोगों ने कहा कि शायद बादशाह और दुआ लीपा डेट कर रहे हैं, तो वहीं एक फैन ने कॉमेंट किया — “क्या आप दुआ के साथ कोई कोलैब कर रहे हो?” इस सवाल के जवाब में बादशाह ने एक ऐसा जवाब दिया जिसने फैंस के बीच चर्चा और बढ़ा दी।
बादशाह की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया
फैन के कॉमेंट पर बादशाह ने लिखा — “मैं उनके साथ बच्चे पैदा करना चाहूंगा।” इस जवाब के बाद फैंस में कयासों का बाजार गर्म हो गया कि कहीं बादशाह दुआ लीपा को पसंद तो नहीं करते या दोनों के बीच कोई खास रिश्ता है। हालांकि बादशाह ने इस बात पर और कोई खुलासा नहीं किया।
बादशाह की लव लाइफ का छोटा सा सफर
बादशाह की लव लाइफ की बात करें तो पहले पाकिस्तान-भारत तनाव से पहले उनका नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ जुड़ चुका था। बादशाह के एक कॉन्सर्ट में हानिया भी नजर आई थीं, लेकिन बाद में दोनों ने कहा था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
यह भी पढ़ें:
उपराष्ट्रपति धनखड़ का बड़ा बयान: “न्यायपालिका में जवाबदेही जरूरी, एफआईआर में भी रुकावट क्यों
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check