आनंद तिवारी निर्देशित फिल्म ‘बैड न्यूज’ की कमाई का आंकड़ा बढ़ रहा है और इसने पहले सप्ताह में टिकट खिड़की पर 30.62 करोड़ रुपये कमाए।
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को 8.62 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की और शनिवार को 10.55 करोड़ रुपये तथा रविवार को 11.45 करोड़ रुपये कमाए।
‘धर्मा प्रोडक्शंस’ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में फिल्म के कमाई से जुड़ी अद्यतन जानकारी साझा की। पोस्ट में उन्होनें फिल्म स्टार की तिकड़ी का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘‘सभी के लिए एक शानदार मनोरंजन! 30.62 करोड़।” उन्होने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘‘यह ‘बैडन्यूज’ ऐसा है जो लगातार दे रहा है…बड़ी खबर! पागलपन में शामिल हों, अभी अपने टिकट बुक करें। ‘बैड न्यूज’ अब सिनेमाघरों में है।’’
19 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म एक महिला (डिमरी) की कहानी है, जो ‘हेटेरोपैटरनल सुपरफेकंडेशन’ के दुर्लभ मामले में दो अलग-अलग पुरुषों से गर्भवती है और उसके गर्भ में जुड़वां बच्चे हैं। ‘हेटेरोपैटरनल सुपरफेकंडेशन’ एक ऐसी प्रजनन प्रक्रिया है जिसमें जुड़वां बच्चों की मां एक ही होती है, लेकिन उनके जैविक पिता अलग-अलग होते हैं। अमृतपाल सिंह बिंद्रा, अपूर्व मेहता और करण जौहर द्वारा निर्मित ‘बैड न्यूज’ में नेहा धूपिया भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
यह भी पढ़े :-
पेरिस ओलंपिक में सेना के 24 खिलाड़ी, पहली बार महिला खिलाड़ी भी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check