मजेदार जोक्स: बाबू तुम्हें रात में मेरी याद आती है तो क्या करते हो

गर्लफ्रेंड- बाबू तुम्हें रात में मेरी याद आती है तो क्या करते हो?

बॉयफ्रेंड- बाबू मैं न अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर लेता हूं
गर्लफ्रेंड- क्या मतलब तुम्हारा?
बॉयफ्रेंड- हां बाबू फिर मुझे तुम्हारी याद बिल्कुल भी नहीं आती
गर्लफ्रेंड ने सैंडल से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स…
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो…
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है…
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो…
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है…
फिर भयानक सन्नाटा…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?

छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है।
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

ट्रेन में दो यात्री पहला- व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है।

दूसरा- वो कैसे?
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था, लेकिन मैं तो आगे आ गया।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।

पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: आदमियों की आत्माएं मरने के बाद आपस में