भिखारी – बाबूजी आप मुझे 150 रुपये देकर मेरी मदद कीजिए.
मैं अपने परिवार से बिछुड़ गया हूं.
समीर – पहले बताओ तुम्हारा परिवार कहां है?
भिखारी – मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
लड़का- कहां जा रही हो ?
लड़की- आत्महत्या करने।
लड़का- तो इतना मेकअप क्यों किया हुआ है?
लड़की- अबे गधे ! कल न्यूज पेपर में फोटो आएगी न…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा – आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर – जी 24 घंटे.
आदमी – वो कैसे?
कंडक्टर – देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
गप्पू – मां सारे खिलौने बेड के नीचे छिपा दो…
मां – क्यों?
गप्पू – क्योंकि मेरा दोस्त डब्बू आ रहा है..
मां – डब्बू खिलौने चुरा लेगा..
गप्पू – नहीं, वह अपने खिलौने पहचान लेगा…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से सिक्का निकाला और एसिड में डाला, फिर बच्चों से पूछा कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं
बच्चा- सर, नहीं घुलेगा।
टीचर- शाबाश, लेकिन तुम्हें कैसे पता?
बच्चा- सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check