दांतों का काम सिर्फ खाना चबाना नहीं है, बल्कि ये हमारी पर्सनालिटी को भी निखारते हैं। सुंदर और सफेद दांत हमारे चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन कई बार खाने-पीने की आदतों के कारण दांतों पर पीली परत जम जाती है, जिसे हम टार्टर कहते हैं। इस पीलापन से बचने और दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए हमें सही देखभाल की जरूरत होती है। आयुर्वेद के एक्सपर्ट राजीव दीक्षित जी ने दांतों की सफाई के लिए कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय बताए हैं, जिनका पालन करके आप अपने दांतों को चमकदार बना सकते हैं।
राजीव दीक्षित के दांतों के लिए 3 असरदार प्राकृतिक टिप्स
होममेड मंजन
राजीव दीक्षित के अनुसार, दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए आप सरसों का तेल, नमक और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आधा चम्मच सरसों के तेल में चुटकीभर नमक और हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट से दांतों को रगड़ने से न केवल दांतों का पीलापन दूर होगा, बल्कि मसूड़ों की सूजन भी कम होगी और प्लाक भी साफ हो जाएगा।
नींबू का छिलका
नींबू का छिलका दांतों के लिए एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर होता है। राजीव दीक्षित का कहना है कि नींबू के छिलकों को फेंके नहीं। इन छिलकों को उल्टा करके उसमें थोड़ा नमक डालें और फिर अपने दांतों को इससे रगड़ें। यह उपाय दांतों के पीलापन को दूर करने में मदद करेगा।
आम के पत्ते
आम के पत्तों को चबा-चबाकर पेस्ट जैसा बना लें। जब पत्ते पेस्ट हो जाएं, तो इसे दांतों और मसूड़ों पर लगाकर कुछ मिनटों तक रहने दें और फिर साफ कर लें। आम के पत्तों का यह उपाय दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए एक प्रभावी उपाय है।
यह भी पढ़ें:
क्या सिरदर्द से परेशान हैं? जानें कब सिरदर्द हो सकता है गंभीर
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check