कोलेस्ट्रॉल और पेट की चर्बी का दुश्मन है एवोकाडो, जानिए कैसे करें सेवन

हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मौजूदगी जरूरी है, क्योंकि यह हार्मोन और कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। लेकिन जब यह जरूरत से ज़्यादा हो जाए, खासकर बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL), तो यह सेहत के लिए खतरनाक बन जाता है।

आज की गलत जीवनशैली, तेल-मसाले वाला खाना, और शारीरिक गतिविधियों की कमी की वजह से कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है। इससे नसों में ब्लॉकेज, हाई बीपी और हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

इन्हीं बदलावों में से एक है एवोकाडो – एक ऐसा फल जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ वजन और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

एवोकाडो कैसे घटाता है कोलेस्ट्रॉल?
एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (MUFA) नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने का काम करते हैं।

रोजाना 1 एवोकाडो खाने से LDL कोलेस्ट्रॉल कम होता है और HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

वजन घटाने में भी फायदेमंद
एवोकाडो फाइबर से भरपूर होता है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे ओवरईटिंग की आदत कम होती है और वजन तेजी से घटता है।

खासतौर पर पेट की चर्बी कम करने में यह काफी असरदार माना जाता है।

साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ जाती है।

डायबिटीज और हार्ट हेल्थ के लिए वरदान
एवोकाडो में पाया जाने वाला पोटेशियम और मैग्नीशियम, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।

यह दिल को हेल्दी बनाए रखता है और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम करता है।

यह भी पढ़ें:

क्या आप भी फेंक देते हैं रात की बची रोटी? जानिए क्यों ये सेहत के लिए होती है फायदेमंद