एवोकाडो: वेट लॉस के लिए एवोकाडो का सेवन है फायदेमंद, जानिए कैसे

फल का सेवन हमारे शरीर के लिए बेहद ही उपयोगी है इन फलों के सेवन से हमारे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमाई पूरी होती रहती है फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, एवोकाडो का नाम भी आपने सुना होगा क्या आपको मालूम है एवोकाडो का सेवन ठीक इसी प्रकार फायदेमंद है एवोकाडो को कुछ लोग कच्चा खाना पसंद करते है। एवोकाडो में जरूरी तत्व जैसे मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, जिंक, मैंगनीज ये सभी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते है एवोकाडो के स्वास्थ्य लाभों के बारे में,

वजन कम करने में

जो लोग बढ़ते हुए वजन से परेशान रहते हैं और अपने वजन को कम करना चाहते है तोऐसे लोगों को अपनी डाइट में एवोकाडो को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें हेल्दी फैट पाया जाता है जो वजन को नियंत्रित करने में हमारी मदद करता है।यह कैलोरी से भरपूर होता है इसके बावजूद एवोकाडो का सेवन  वजन घटाने में भी मदद करता है।

आंखों के स्वास्थ्य

एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जैसे ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन ये दोनो ही हमारी आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता हैं। अगर आप एवोकाडो का सेवन करते है तो उसे करने से आखों की दृष्टि में सुधार होता हुआ और उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन में भी सहायक होता है।

मधुमेह

जो लोग टाइप 2 मधुमेह के रोग से पीड़ित है उन सभी लोगों को एवोकाडो का सेवन करने से ब्लड शुगर के लेबल को नियंत्रित करने में मदद  करते है। एवोकाडो को अपने आहार में शामिल करने से इंसुलिन और ग्लूकोज के स्तर को बढ़ने से रोका जा सकता है।

कब्ज

एवोकाडो फाइबर से भरपूर होता है अगर आप अपने आहार में एवोकाडो को शामिल करते है तो इससे  कब्ज और अपच की समस्या से राहत मिलती है।

दिल की सेहत

एवोकाडो में कुछ ऐसे पोषक तत्व और फाइबर होते है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते है। इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम ब्लड प्रेशर को control करने में मदद करता है और साथ ही हृदय रोगों के खतरे को भी कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़े:इस दाल का अत्यधिक सेवन हो सकता है नुकसानदेह