ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। मॉल में मौजूद लोगों ने बताया कि मॉल के भीतर से गोलीबारी की आवाज आ रही थी। लोगों पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई। इस घटना को बाद भीड़ को इधर-उधर भागते हुए देखा गया था।
इंटरनेट पर घटना से जुड़ी कई वीडियो वायरल हो रही है। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है।
इस घटना के बाद न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक पोस्ट में बताया है कि बॉन्डी जंक्शन पर एक व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला किया गया। शनिवार शाम 4 बजे से ठीक पहले कई लोगों को चाकू मारने की रिपोर्ट के बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। घटना के संबंध में पूछताछ जारी है।
घटना को लेकर ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने कहा कि यह दुखद घटना है। इसमें कई लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है। घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check