असम: बांग्लादेश सीमा पर अवैध घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भेजा वापस

असम के श्रीभूमि जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अवैध घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन रोहिंग्या समेत आठ बांग्लादेशी भारत में घुसने की फिराक में थे। हालांकि भारत में घुसने के पहले ही सुरक्षाबलों ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के बाद सभी घुसपैठियों को वापस बांग्लदेश भेज दिया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इस घटना की जानकारी दी है।

हिमंता ने कहा कि असम सरकार के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरी है, अवैध प्रवासियों को असम में रहने और उसकी पहचान को ख़तरा बनने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दरअसल, यह अभियान राज्य सरकार द्वारा अवैध घुसपैठ को रोकने के व्यापक प्रयास का हिस्सा था।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है। सरकार का यह रुख स्पष्ट संकेत देता है कि असम में अब किसी भी प्रकार की अवैध घुसपैठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से असम को अवैध प्रवासियों के प्रभाव से मुक्त करने की दिशा में यह एक और सख्त कदम माना जा रहा है। इस सफलता से सुरक्षा बलों का मनोबल और आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।