असम कैबिनेट ने ‘बहुविवाह निषेध विधेयक 2025’ को दी मंजूरी

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ‘असम बहुविवाह निषेध विधेयक 2025’ को मंजूरी दे दी गई। इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में बहुविवाह की प्रथा पर रोक लगाना है।

प्रस्तावित कानून के तहत एक से अधिक विवाह करने पर सात साल तक की कठोर सज़ा का प्रावधान किया गया है। साथ ही, बहुविवाह से प्रभावित महिलाओं के लिए विशेष मुआवजे को भी मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि यह विधेयक 25 नवंबर को विधानसभा में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छठी अनुसूची के तहत आने वाले क्षेत्रों में कुछ छूट दी जा सकती है। इसके अलावा, बहुविवाह पीड़ितों की सहायता के लिए एक समर्पित कोष भी स्थापित किया जाएगा।

– एजेंसी