Ash Gourd Benefits: कई रोगों का इलाज छुपा है सफेद पेठे के जूस में

पेठा का नाम तो आपने सुना ही होगा इसमें पानी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। उसके बहुत से जरूरी खाद्य पदार्थ पाए जाते है  पेठा का सेवन करने से लोगों का वजन नियंत्रित रहता है। पेठा में कैलोरी की भूत ही कम मात्रा पाई जाती है।इसमें कम और घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है।  इसका सेवन करते समय कैलोरी की चिंता किए बिना आप पेट भर कर खा सकते है। अगर आप भी वजन कम करने की योजना बना रहे है तो, आपके लिए बेहतर विकल्प है हम सभी इसे अपनी आहार का हिस्‍सा बनाना चाहिए।

गर्मी के मौसम में सफेद पेठा का सेवन शरीर के लिए बेहतर होता है, गर्मियों में इसका सेवन फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर को ठंडा करने का काम करता है। यह प्रकृति में क्षारीय होता है। गर्मी के मौसम में सेवन करने से अपच और अल्सर की समस्या में आराम मिलता है।

सफेद पेठा शरीर में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता  है जो पाचन के लिए आवश्यक होते है जिससे पाचन, कब्ज़ और पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। इसके सेवन से आंत साफ और हेल्दी होता है।

सफेद पेठा में कैल्शियम, ज़िंक, फॉस्फोरस और थियामिन मिनरल्स और विटामिन्स भरपूर पाए जाते है, जो हमारे शरीर में एनर्जी को बढ़ाने में मदद करता है साथ ही थकान को भी दूर करता है।

इस जूस के सेवन से नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानियों दूर होती हैं। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व ग्लाइकोसाइड, फेनोलिक्स और स्टेरॉल्स पाए जाते है इसमें कई बायो एक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं जो इन बीमारियों के लिए लाभकरी होते है।

मसल्स में पेन के लिए भी यह जूस फायदेमंद होता है। इसके सेवन से अनिद्रा की भी परेशानी से लाभ  मिलता है। यह सर्दी जुकाम से भी राहत दिलाता है।

यह भी पढ़े:गैस और पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये असरदार उपाय