हींग एक ऐसा मसाला है जो सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। दाल, सब्जी या बिरयानी – इनका ज़ायका सिर्फ एक चुटकी हींग से दोगुना हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हींग में छुपे हैं कई चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ?
हींग में टैनिन और फ्लेवोनोइड जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। खास बात यह है कि अगर आप रोज़ाना हींग को पानी में मिलाकर पीते हैं, तो इसके फायदे और भी ज़्यादा मिलते हैं।
आइए जानते हैं हींग का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं और इसे कैसे तैयार करें।
हींग का पानी पीने के बेहतरीन फायदे:
🔸 पाचन को बनाए दुरुस्त:
हींग का पानी पेट की सफाई में मदद करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इससे शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और गैस, अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
🔸 वजन घटाने में सहायक:
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो हींग का पानी आपकी मदद कर सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया बेहतर होती है।
🔸 कब्ज से राहत:
हींग आंतों की गति को बढ़ाता है, जिससे मल आसानी से बाहर निकलता है। अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो रात में सोने से पहले एक गिलास हींग का पानी ज़रूर पिएं।
🔸 सिरदर्द से दिलाए राहत:
हींग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सिरदर्द में राहत पहुंचाते हैं। यह नसों में आई सूजन को कम करता है जिससे सिर भारी महसूस नहीं होता।
🔸 ब्लोटिंग में कारगर:
हींग का पानी पेट की सूजन और ब्लोटिंग को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है। यह पेट को ठंडक देता है और एसिड की अधिकता को नियंत्रित करता है।
कैसे बनाएं हींग का पानी?
सामग्री:
1 गिलास गुनगुना पानी
1/2 चम्मच हींग पाउडर
विधि:
गुनगुने पानी में हींग मिलाकर अच्छे से घोलें और खाली पेट सुबह इसका सेवन करें। आप चाहें तो रात में सोने से पहले भी इसका सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
बरसात में AC चलाने का सही तरीका: कूलिंग भी मिलेगी और बिल भी नहीं बढ़ेगा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check