भोजपुरी सिनेमा के स्टार अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ लगभग चार साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अरविंद अकेला लीड रोल में थे, और उनके साथ यामिनी सिंह और कनक यादव मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी, और इसके गाने भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुए थे। अब आप यह फिल्म बेहतरीन क्वालिटी में और बिल्कुल फ्री में ऑनलाइन देख सकते हैं!
अरविंद अकेला के गानों का उनके फैंस को हमेशा इंतजार रहता है, लेकिन उनकी फिल्मों का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसकी वजह यह है कि अरविंद अकेला की फिल्में न केवल मनोरंजन से भरपूर होती हैं, बल्कि उनमें समाजिक संदेश भी होता है। तो चलिए जानते हैं, ‘प्यार तो होना ही था’ फिल्म को ऑनलाइन कहां देखा जा सकता है।
‘प्यार तो होना ही था’ अब ऑनलाइन रिलीज
फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ का पोस्टर डीआरजे रिकॉर्ड्स भोजपुरी नामक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया, जिसमें लिखा गया:
“भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और खूबसूरत अदाकारा यामिनी सिंह की रोमांटिक जोड़ी लेकर आई है एक नई सुपरहिट फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’. पूरी फिल्म अब देखिए हमारे यूट्यूब चैनल पर.”
यह फिल्म 16 मई को डीआरजे रिकॉर्ड्स यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई है। फिल्म 5 मार्च 2021 को यूपी, बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे प्रमोद शास्त्री ने निर्देशित किया था। फिल्म में अरविंद अकेला, यामिनी सिंह के अलावा पुष्पा वर्मा, अनूप अरोड़ा, और बलेश्वर सिंह जैसे भोजपुरी कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा की हैं।
अरविंद अकेला का नया गाना ‘मेहरी बवलिया’
इसके अलावा, अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘मेहरी बवलिया’ 18 मई को यूट्यूब पर रिलीज होने वाला है। यह गाना पैराडाइस प्रोडक्शन के बैनर तले बन रहा है। इस गाने का पोस्टर पैराडाइस के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जिसमें लिखा गया:
“बहुत जल्द आप सबके बीच आ रहा है ‘मेहरी बवलिया’ अरविंद अकेला कल्लू की आवाज में, आराध्या म्यूजिक जोन यूट्यूब चैनल पर।”
इस गाने को अरविंद अकेला और शिल्पी राज ने गाया है, और इसे अरविंद अकेला के साथ क्वीन खुशी पर फिल्माया गया है। फैंस इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और इसके पोस्टर ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।
यह भी पढ़ें:
करण जौहर ने ओजेम्पिक अफवाहों का किया खंडन, कहा- ‘यह मेरी सच्चाई है’
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check