बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलीं। इनमें बताया गया कि 2019 से चला आ रहा अर्जुन कपूर और मलाइका का रिलेशनशिप टूट चुका है।
कुछ दिनों पहले कहा जा रहा था कि मलाइका अब किसी मिस्ट्री मैन को डेट कर रही हैं। मगर एक बार फिर से इस कपल को साथ देखा गया है। इनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
बीती रात मुंबई में हुए एक इवेंट में ये मलाइका और अर्जुन मिले। वायरल वीडियो में अर्जुन अपनी पूर्व प्रेमिका को भीड़ से बचाते हुए देखा जा सकता है। जब मलाइका अंदर जा रही थीं तो एक्टर उन्हें भीड़ से बचाते हुए दिखे।
इसी का वीडियो फिर से वायरल है। इसे देख लोग कह रहे हैं कि क्या दोनों फिर से साथ आ गए हैं। एक ने लिखा इनका तो ब्रेकअप हो गया था। दूसरे ने लिखा फिर से पैचअप हो गया क्या। आप भी देखिए ये वीडियो:
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मई 2024 में कई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि अर्जुन कपूर और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। एक सोर्स ने इसकी पुष्टि भी की थी। तब उसने कहा था कि “मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बहुत खास था और दोनों एक-दूसरे के दिलों में एक खास जगह बनाए रखेंगे। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे।”
अर्जुन कपूर की नई मूवी
लेकिन अब इस वीडियो को देख ऐसा लगता है कि दोनों फिर से साथ आ गए हैं। ब्रेकअप की खबरें सिर्फ अफवाह थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर बहुत जल्द अजय देवगन की मूवी ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे, जबकि मलाइका रियलिटी शो और ब्रांड एंडोर्समेंट में बिजी हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check