क्या आपके पीरियड्स अनियमित हैं? जानें PCOS और PCOD के लक्षण

महिलाओं के लिए अनियमित पीरियड्स एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पीरियड्स कभी जल्दी आते हैं, जैसे 21 दिनों से कम के चक्र में, तो कभी देरी से आते हैं, जैसे 35 दिनों से ज्यादा के चक्र में। कभी-कभी पीरियड्स पूरी तरह से मिस हो जाते हैं, जो किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है। पीरियड्स के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव या बहुत हल्का फ्लो भी एक वॉर्निंग साइन हो सकता है, जो पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) या पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (PCOD) जैसी समस्याओं को इंगीत करता है।

PCOS: वर्ल्डवाइड फैलने वाली समस्या
PCOS दुनियाभर में 6-13% महिलाओं को प्रभावित करता है और यह हार्मोनल डिसऑर्डर से जुड़ी सबसे आम बीमारी है, जो पीरियड्स को अनियमित बनाती है। इस स्थिति में अंडाशय (ovaries) जरूरत से ज्यादा एंड्रोजन (पुरुष हार्मोन) का उत्पादन करते हैं, जिससे एग्स (अंडाणु) सामान्य तरीके से रिलीज नहीं हो पाते और पीरियड्स मिस या देरी से आते हैं। हालांकि, यह समस्या बहुत सामान्य है, लेकिन करीब 70% महिलाएं इस बीमारी के बारे में अनजान रहती हैं, क्योंकि इसके लक्षण अक्सर दूसरी समस्याओं से मिलते-जुलते होते हैं।

PCOD और PCOS: अंतर और नुकसान
डॉक्टर के अनुसार, PCOD और PCOS शब्द अक्सर एक ही जैसे इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन इन दोनों में अंतर होता है। PCOD में अंडाशय में कई अधूरे फॉलिकल्स होते हैं, जबकि PCOS में हार्मोनल इंबैलेंस ज्यादा होता है। दोनों ही समस्याएं अनियमित पीरियड्स, मुंहासे, वजन बढ़ने और गर्भधारण में कठिनाई पैदा कर सकती हैं। कुछ महिलाओं को चेहरे पर अधिक बाल और सिर के बालों का गिरना भी हो सकता है, जो अधिक एंड्रोजन के कारण होता है।

PCOD और PCOS के कारण
मेडिकल कारण: थायरॉयड, पिट्यूटरी ग्रंथि की समस्या, और प्राइमरी ओवेरियन इंसफिशिएंसी जैसी मेडिकल कंडिशन्स भी इन समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

लाइफस्टाइल कारण: तनाव, वजन में बदलाव, या अत्यधिक शारीरिक श्रम भी पीरियड्स को प्रभावित कर सकते हैं।

दवाइयां: कुछ दवाइयां, गर्भनिरोधक गोलियां और पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID) भी पीरियड साइकिल को बिगाड़ सकती हैं।

किन महिलाओं को है ज्यादा खतरा?
थायरॉयड की समस्या से जूझ रही महिलाओं में सबसे पहले पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं, इसलिए हार्मोनल जांच करवाना बेहद जरूरी है। अनियमित पीरियड्स PCOS और PCOD का पहला संकेत हो सकते हैं, लेकिन इसकी पूरी जांच एक अच्छे गाइनकोलॉजिस्ट से कराना चाहिए।

PCOD और PCOS के संकेत
हालांकि, अनियमित पीरियड्स इन बीमारियों का सबसे आम संकेत होते हैं, लेकिन इनके अलावा और भी लक्षण हो सकते हैं:

चेहरे पर बालों की वृद्धि

अधिक मुंहासे निकलना

सिर के बालों का झड़ना

वजन बढ़ना

मूड स्विंग्स

गर्दन के पास की त्वचा का काला होना

क्या है इसका इलाज?
डॉक्टर के मुताबिक, PCOS और PCOD का कोई स्थायी इलाज नहीं है। अगर आपको लक्षण महसूस हो रहे हैं तो तुरंत एक अच्छे डॉक्टर से सलाह लें और कुछ जरूरी टेस्ट करवाएं, जैसे अल्ट्रासाउंड (ओवरी की जांच) और ब्लड टेस्ट (हार्मोन और शुगर लेवल की जांच)।

निदान के लिए अपनाएं ये उपाय
संतुलित आहार खाएं

नियमित व्यायाम करें

तनाव कम करें

मेडिटेशन, योग या गहरी सांसों वाली एक्सरसाइज करें

अच्छी नींद लें

यह भी पढ़ें:

205 करोड़ के मालिक वरुण धवन, कभी करते थे पार्ट-टाइम जॉब