अगर हाल के दिनों में आपके जोड़ों में दर्द, थकान या हड्डियों में कमजोरी महसूस हो रही है, तो इसका कारण विटामिन D और कैल्शियम की कमी हो सकती है। ये दोनों पोषक तत्व हड्डियों को मज़बूत बनाए रखने के लिए बेहद ज़रूरी हैं। अच्छी बात यह है कि आप बिना दवाओं के भी अपनी हड्डियों को नेचुरल तरीके से मजबूत बना सकते हैं — बस डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स
1. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स
कैल्शियम और विटामिन D का सबसे आसान स्रोत। रोज़ एक गिलास दूध या दही का सेवन हड्डियों के लिए अमृत समान है।
2. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, सरसों का साग और मेथी में मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर होता है, जो बोन डेंसिटी बढ़ाता है।
3. मछली और अंडे
सैल्मन, टूना जैसी मछलियों और अंडे की जर्दी में विटामिन D पाया जाता है, जो कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है।
4. बादाम और अखरोट
इन ड्राई फ्रूट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों को लचीला और मजबूत रखता है।
5. धूप
सूरज की रोशनी विटामिन D का सबसे नेचुरल स्रोत है। रोज़ सुबह 15–20 मिनट की धूप जरूर लें।
इन फूड्स को नियमित रूप से डाइट में शामिल करने से आपकी हड्डियां बनेंगी मजबूत और जोड़ों का दर्द भी रहेगा दूर।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check