मुंह की बदबू से हो रहे हैं परेशान? आजमाएं ये 4 घरेलू और असरदार उपाय

मुंह से बदबू आना एक सामान्य लेकिन शर्मनाक समस्या है। कई बार व्यक्ति को खुद ही पता नहीं चलता कि उसकी सांसों से दुर्गंध आ रही है, लेकिन आसपास के लोग असहज महसूस करने लगते हैं। इसका असर धीरे-धीरे आपके आत्मविश्वास पर भी पड़ता है और लोगों से बातचीत करने में हिचकिचाहट होने लगती है।

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो घबराएं नहीं। यहां हम कुछ आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं और फिर से ताजगी भरी मुस्कान के साथ आत्मविश्वास से भर सकते हैं।

1. पानी पिएं भरपूर
शरीर में पानी की कमी से मुंह सूखने लगता है, जिससे बदबू पैदा होती है।

दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी ज़रूर पिएं।

इससे मुँह साफ रहता है और दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया हटते हैं।

2. लौंग है बेहद असरदार
लौंग में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं।

खाने के बाद 1-2 लौंग चबाएं या उसका काढ़ा बनाकर कुल्ला करें।

यह दांतों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

3. ग्रीन टी और पुदीना का कमाल
ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।

रोज़ाना एक कप ग्रीन टी पीने से सांसों की बदबू कम होती है।

साथ ही, ताजगी के लिए पुदीने की पत्तियों को चबाएं या फिर पुदीना-चाय बनाकर पी सकते हैं।

4. अनार का छिलका भी है कमाल का उपाय
अनार का छिलका उबालकर उसके पानी से कुल्ला करें।

इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।

लगातार कुछ दिनों तक इस्तेमाल करने पर आपको साफ़ फर्क नजर आएगा।

यह भी पढ़ें:

चार्जर से आग या ब्लास्ट का खतरा! क्या आप भी कर रहे हैं ये भूल