विटामिन B-12 शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण, मस्तिष्क के सही कार्य और डीएनए निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से थकान, कमजोरी, स्मरण शक्ति की कमी और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
अक्सर माना जाता है कि विटामिन B-12 केवल मांसाहारी आहार से ही प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। कुछ शाकाहारी खाद्य पदार्थों, विशेष रूप से बीजों (सीड्स) के माध्यम से भी इस ज़रूरी विटामिन की पूर्ति की जा सकती है। आइए जानते हैं उन 3 खास बीजों के बारे में जो आपकी डाइट में शामिल होकर विटामिन B-12 की कमी को दूर कर सकते हैं।
1. अलसी के बीज (Flax Seeds)
अलसी के बीज न सिर्फ ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं, बल्कि यह विटामिन B-12 का भी अच्छा स्रोत हैं। रोजाना एक चम्मच अलसी के बीज का सेवन करने से शरीर में विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके सेवन से बालों और नाखूनों को भी मजबूती मिलती है।
2. कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)
कद्दू के बीज विटामिन B-12 के साथ-साथ फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम से भी भरपूर होते हैं। ये बीज शरीर में एनर्जी के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी सहायक होते हैं। रोजाना इनका सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है।
3. सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds)
सूरजमुखी के बीज प्रोटीन, फाइबर और विटामिन B-12 से भरपूर होते हैं। यह न केवल ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं, बल्कि हार्ट हेल्थ, डाइजेशन और महिलाओं में हार्मोन बैलेंस को सुधारने में भी मदद करते हैं।
इन बीजों को कैसे करें सेवन?
इन बीजों को रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं, यह सबसे असरदार तरीका है।
आप इन्हें अपने सलाद, स्मूदी, दही या मिल्कशेक में मिलाकर भी ले सकते हैं।
चाहें तो इनका पाउडर बनाकर दूध में मिलाकर पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
शाहरुख खान ने मेट गाला में किया डेब्यू, कहा – ‘यह मेरा स्पेस नहीं है’