खेल मंत्रालय की तरफ से लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु जोकि भारतीय शटलर है अपनी ओलंपिक तैयारियों के तहत क्रमशः फ्रांस और जर्मनी में प्रशिक्षण लेने के लिए अनुमति दे दी गई है। लक्ष्य सेन ने फ्रांस के मार्सिले में 12 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के लिए वित्तीय सहायता मांगी थी। वह 21 जुलाई तक अपने कोच और सहयोगी स्टाफ के साथ द हाले डेस स्पोर्ट्स पार्सेमेन में प्रशिक्षण लेंने के लिए जायेंगे। पीवी सिंधु जर्मनी के सारब्रुकन में हरमन-न्यूबर्गर स्पोर्ट्सक्यूल में अपना प्रशिक्षण पूरा करेंगी। पेरिस जाने से पहले वह अपने कोच और सहयोगी स्टाफ के साथ एक महीने से अधिक समय तक वहां अभ्यास करेंगी।
मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि, “खेल मंत्रालय की लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत उनके (लक्ष्य-सिंधु) हवाई किराया, बोर्डिंग/आवास लागत, स्थानीय परिवहन शुल्क, वीजा शुल्क, शटलकॉक खर्चों के वित्तपोषण को मंजूरी दे दी गई।”
एमओसी ने सिंधु के हरमन-न्यूबर्गर स्पोर्ट्सचूले में प्रशिक्षण के लिए सारब्रुकन, जर्मनी जाने के प्रस्ताव को खेल मंत्रालय की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। साथ ही एमओसी ने टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला और तीरंदाज टीशा पुनिया के उपकरण खरीदने के समर्थन के प्रस्तावों और गोल्फर अदिति अशोक और तैराक आर्यन नेहरा के विभिन्न प्रतियोगिताओं में यात्रा के लिए सहायता के प्रस्तावों को भी खेल मंत्रालय द्वारा मंजूरी दे दी गई है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check