सेब को स्वास्थ्य का खजाना कहा जाता है, और इसका जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा फल और सब्जियों को सलाद के रूप में खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे शरीर को अधिक मात्रा में फाइबर मिलता है। लेकिन अगर आप सेब का जूस पीते हैं, तो यह शरीर को विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर रखता है।
सर्दियों में सेब का जूस पीना और भी फायदेमंद हो जाता है, क्योंकि यह मौसमी बीमारियों, अस्थमा, सांस की तकलीफ और कमजोर इम्यूनिटी से बचाने में मदद करता है। आज हम आपके लिए सेब के जूस की दो आसान और हेल्दी रेसिपीज़ लेकर आए हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
1. सेब और अजवाइन का जूस
इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए बेहतरीन
सामग्री:
4-5 सेब
2-3 संतरे
10-15 अजवाइन के पत्ते
बनाने की विधि:
सेब और संतरे को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
अजवाइन के पत्तों को भी साफ पानी से धो लें।
अब सभी चीजों को जूसर में डालकर अच्छी तरह जूस निकाल लें।
जूस को छान लें और इसमें काला नमक व जीरा पाउडर डालकर पिएं।
2. सेब और अदरक का जूस
पाचन सुधारने और मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए फायदेमंद
सामग्री:
4-5 सेब
1-2 खीरा
1 इंच अदरक
बनाने की विधि:
सभी सामग्रियों को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब इन्हें जूसर में डालकर अच्छी तरह जूस निकाल लें।
तैयार जूस को छान लें और काला नमक, नींबू का रस व अजवाइन पाउडर मिलाकर सेवन करें।
सेब का जूस पीने के जबरदस्त फायदे:
इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है
फेफड़ों को स्वस्थ रखता है और अस्थमा जैसी समस्याओं से बचाव करता है
पाचन तंत्र को बेहतर करता है
त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है
सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखता है
यह भी पढ़ें:
योगी का बड़ा बयान – ‘राम मंदिर के लिए सत्ता भी कुर्बान करने को तैयार था’