अनुष्का शेट्टी साउथ फिल्मों की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। अनुष्का को उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जाना जाता है, जो अपने किरदार को पर्दे पर वास्तविक महसूस कराने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ती हैं। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी सामने आ रही है, जिसमें उनके आगामी फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
अनुष्का ने अपने करियर में बाहुबली सीरीज के अलावा भी कई सुपरहिट और यादगार फिल्में की हैं। उनकी इन्हीं कुछ शानदार और सफल फिल्मों में से एक फिल्म है ‘भागमती’। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसे जी अशोक द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है।
बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में अनुष्का शेट्टी एक आईएएस अधिकारी के रूप में नजर आई थीं। अब इस फिल्म के सीक्वल की पुष्टि कर दी गई है। जब से इस फिल्म के अगले भाग को लेकर जानकारी दी गई है, तब से फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्सुकता है। अब इस फिल्म के निर्देशक अशोक ने अगले भाग को लेकर कुछ और नए अपडेट साझा किए हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान अशोक ने सीक्वल को लेकर बात की है। निर्देशक ने कहा कि अनुष्का सीक्वल में अधिक दिलचस्प और शक्तिशाली अवतार में दिखाई देंगी। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और इसका काम जोरों से चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि साल 2025 की शुरुआत में फिल्म फ्लोर पर जाएगी। इस फिल्म को यूवी क्रिएशंस के बैनर तले बनाया जा रहा है। निश्चित तौर अभिनेत्री के फैंस के लिए ये खबर किसी तरह की खुश खबरी से कम नहीं है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check