जल्द ही अनन्या पांडे की OTT पर पहली वेब सीरीज कॉल मी बे के जरिए पहली सीरीज में नजर आने वाले हैं। काफी समय से यह शो चर्चा में चल रहा है। इस बीच मेकर्स ने शो की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। अनन्या का शो 6 सितंबर को amazon prime video पर release होगा।
शो के निर्माताओं द्वारा सोमवार को इस शो की जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा दी गई। इशिता मोइत्रा के द्वारा इस शो को निर्मित किया जा रहा है इस शो में अनन्या मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इसमें अनन्या बेला बे चौधरी के किरदार निभाती हुई नजर आ रही है।इस शो को इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखा है।करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा इस शो के लिए कार्यकारी निर्माता के तौर पर काम किया हैं।
अनन्या के अलावा इस शो में वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफ़री, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर ये सभी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। निर्माताओं ने रिलीज डेट का एलान कर दिया है, शो का एक पोस्टर साझा किया। प्राइम वीडियो ने इस पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “अपने कैलेंडर अपडेट कर लें, चीजें चमकने वाली हैं।”
यह भी पढ़े:कद्दू के बीज से मिलते है चौका देने वाले लाभ, जानिए
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check