बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के ज्ञान-आधारित गेम शो, कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीज़न 16 के मंच पर अपनी फिल्म सिलसिला की शायरी सुनायी।
अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। हालिया एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने कोलकाता की दीप्ति सिंह हॉटसीट पर बैठीं। दीप्ति ने कहा कि उनका इस शो में आने का सपना सच हो गया। दीप्ति ने अमिताभ बच्चन को गुलाब का फूल देकर उनके सामने अपनी इच्छा जताई। इसके बदले अमिताभ ने भी दीप्ति को गुलाब का फूल दिया। इसके बाद अमिताभ ने फिल्म सिलसिला से रोमांटिक शायरी कही।
अमिताभ ने कहा, ‘हादसा बन के कोई ख्वाब बिखर जाए तो क्या हो, वक्त जज़्बात को तबदील नहीं कर सकता, दूर हो जाने से एहसास नहीं मर सकता… ये मोहब्बत है दिलों का रिश्ता… ये मोहब्बत है दिलों का रिश्ता। ऐसा रिश्ता जो सरहदों में कभी तबदील नहीं हो सकता.. तू किसी और की रातों का हसीन चांद सही, मेरे हर रंग में शामिल तू है.. तुझसे रोशन हैं मेरे ख्वाब मेरी उम्मीदें , तू किसी भी राह से गुज़र, मेरी मंजिल तू है।
इस शायरी को सुनने के बाद दीप्ति शरमा गईं। दीप्ति ने कहा कि सर मैं बता नहीं सकती कि आज लाइफ में क्या हो गया है। ये सुनते ही अमिताभ जोर से हंस पड़ते हैं।
यह भी पढ़े :-
भारतीय कंपनियों को वैश्विक स्तर पर ही नहीं, आपस में भी सहयोग करने जरूरत : गोयल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check