इस तपन भरी गर्मी में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीती का बुखार अभी भी सभी के सर चढ़ कर बोल रहा है बीजेपी के गृह मंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:34 बजे मेजा के सोरांव गांव में उतरा। मंच पर जैसे ही चढ़ते अमित शाह को माइक मिला उन्होंने सीधे माइक को संभाल लिया।उन्होंने प्रयागराज की पावन धरा को नमन करने के साथ ही अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, लाल पद्मधर और राष्ट्र निर्माता महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को याद किया। शाह ने विपक्ष पर वार करते हुए बोला की इंडी गठबंधन की मंशा बस धारा 370 की वापसी के साथ पाकिस्तान को सम्मान देने और न्यूक्लियर हथियारों को नष्ट करने की ही रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मेजा के सोरांव में चुनावी जनसभा में इंडी गठबंधन पर तीखा हमला किया। शाह ने इंडी गठबंधन पर धारा 370 की वापसी की मंशा रखने का आरोप लगाया है, पाकिस्तान को सम्मान देने की मंशा रखना और न्यूक्लियर हथियारों को नष्ट करने का ही एक एजेंडा इंडी गठबंधन का है। इन चुनावों की बात करे तो ये चुनाव सुरक्षित और सशक्त भारत बनाने का संकल्प लेने का है न की इस तरह की मंशा रखने का है। ऐसे मैं हमारी जनता इस गठबंधन की राजनीति को समझ चुकी है। शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की इस बार के चुनाव में 400 से भी अधिक सीटें हमारे पास आएंगे और जनता भी इस बार पीएम मोदी को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
अमित शाह ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने हमेशा से सोच समझकर मजबूत निर्णय लिया है। उन्होंने जनता से पूछा- क्या आप देश में मजबूत प्रधानमंत्री चाहते हैं या हर साल में बदलने वाला पांच बार में पांच प्रधानमंत्री। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने वाले इंडिया गठबंधन के नेताओं में अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, ममता दीदी, खड़गे और राहुल बाबा क्या कभी प्रधानमंत्री बन सकते हैं? क्या जनता ने उत्तर दिया- नहीं। देखते देखते ही जनता भी मोदी का जय घोष करने लगी।अमित शाह ने इंडी गठबंधन के लिए बताया कि ये सरकार सिर्फ और सिर्फ कश्मीर से धारा 370 को फिर वापस ले आने के उद्देश्य से आना चाहती है।
नेता मणि शंकर अय्यर जो की इंडी गठबंधन के नेता है वो भी पाकिस्तान को सम्मान देने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है की पाकिस्तान को सम्मान देना चाहिए क्योंकि इन लोगों के पास परमाणु हथियार है।इनकी मनसा क्या है यह आप को बताने की जरूरत नहीं है। अमित शाह ने अयोध्या में रामलला के नियंत्रण की बात कहा कि सोनिया गांधी, खरगे और राहुल बाबा को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता दिया गया था, लेकिन उन्होंने उस निमंत्रण को ठुकरा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर का मुकदमा सुप्रीम कोर्ट से जीता है और प्राण प्रतिष्ठा करके भारत के आध्यात्मिक सांस्कृतिक गौरव को विश्व में स्थापित कर दिया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में विकसित और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। भाजपा की अन्य उपलब्धियों को भी गिनाया।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check