अनबन की खबरों के बीच सामने आया अभिषेक ऐश्वर्या का एक नया नियम

एक्टर अभिषेक बच्चन और पत्नी ऐश्वर्या राय दोनों इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कपल अलग-अलग गए थे। तब से ही दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरों ने तूल पकड़ लिया। वहीं, कई लोगों का कहना है कि दोनों जल्द तलाक ले सकते हैं। अब तलाक की खबरों के बीच सामने आया है कि जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा करते हैं तो कपल एक रूल फॉलो करते हैं।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों का काफी समय से रिश्ता टूटने की खबरों ने उनके फैंस को परेशान किया हुआ है। कहा तो ये भी जाता है कि ऐश्वर्या ने काफी समय पहले ही अपना ससुराल यानी ‘जलसा’ छोड़ दिया है। वह बेटी आराध्या के साथ अपनी मां के घर शिफ्ट हो गई हैं। ऐसे में अभिषेक बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें एक्टर ने बताया था, “जब ऐश्वर्या से मेरा झगड़ा होता है तो हम दोनों में सबसे पहले मैं माफी मांगता हूं और हम दोनों एक रूल फॉलो करते हैं। हम दोनों कभी रात को बिना झगड़ा सुलझाए नहीं सोते हैं। हम पहले अपने झगड़े को खत्म करते हैं और तब ही सोते हैं। हम दोनों में जो भी पहले सॉरी बोलता है वो इसलिए बोलता है क्योंकि उसे नींद आ रही होती है।”
यह भी पढ़ें

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों ने साल 2007 में शादी की थी। कपल की एक बेटी भी है। जिसका नाम आराध्या है। जब से ऐश्वर्या और अभिषेक में तलाक की खबरें आई हैं तब से ही आराध्या अपने पिता और दादा- दादी, बुआ के साथ कम ही नजर आती हैं। वह हमेशा मां ऐश्वर्या राय के साथ ही स्पॉट की जाती है।