ईरान और इजराइल संघर्ष में अमेरिका की भी एंट्री: डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा – परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी सेना का हमला सफल

ईरान और इजराइल संघर्ष अब अमेरिका की भी एंट्री हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के परमाणु स्थलों पर बमबारी की है।

अमेरिकी सेना ने फोर्डो, नतांज़ और एस्फाहान न्यूक्लियर साइट्स पर हमला किया। इन तीनों में से फोर्डो अमेरिकी सेना का मुख्य निशाना था।  इसके साथ ही ट्रम्प ने लिखा सभी अमेरिकी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस हमले को बेहद सफल बताया और सभी अमेरिकी सैनिकों बधाई दी। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अब शांति का समय है।