महंगाई की मार अब ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच गई है। Amazon ने ग्राहकों को एक और झटका देते हुए अब हर ऑर्डर पर ₹5 की मार्केटप्लेस फीस वसूलने का फैसला किया है। चाहे आप Prime Member हों या नहीं, यह चार्ज सभी ग्राहकों पर लागू होगा।
Amazon का कहना है कि यह कदम बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस देने के लिए उठाया गया है, लेकिन ग्राहक इससे खुश नहीं नजर आ रहे हैं। कुछ लोग इसे Blinkit और Zepto जैसे क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के नक्शे-कदम पर चलना मान रहे हैं, जो पहले ही डिलीवरी फीस वसूलते हैं।
कौन-कौन सी कैटेगरी पर नहीं लगेगा चार्ज?
हालांकि कुछ सेवाएं इस मार्केटप्लेस फीस से बाहर रखी गई हैं:
डिजिटल सर्विसेज और गिफ्ट कार्ड्स
मोबाइल रिचार्ज, मूवी और ट्रैवल टिकट बुकिंग
इंश्योरेंस पेमेंट
ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप एक ऑर्डर में 5 प्रोडक्ट मंगाते हैं, तो भी सिर्फ ₹5 की ही कुल फीस देनी होगी, न कि हर प्रोडक्ट पर अलग-अलग।
🔁 Amazon की रिफंड पॉलिसी में क्या है नया?
Amazon के मुताबिक, अगर ऑर्डर शिप होने से पहले ही आप उसे कैंसल कर देते हैं, तो पूरी ₹5 की फीस वापस कर दी जाएगी।
हालांकि, अगर एक ऑर्डर में कई प्रोडक्ट्स हैं और आप सिर्फ एक आइटम कैंसल करते हैं, तो फीस का हिस्सा ही वापस किया जाएगा।
उदाहरण के लिए:
आपने ₹500 का ऑर्डर किया जिसमें दो आइटम हैं (₹100 और ₹400)
आपने ₹100 वाला प्रोडक्ट कैंसल किया
इस केस में केवल ₹1 की मार्केटप्लेस फीस रिफंड होगी
यह भी पढ़ें:
भीगी किशमिश का कमाल: ब्लड प्रेशर से लेकर इम्यूनिटी तक असरदार
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check