अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हवतन आठवीं वरीयता प्राप्त एम्मा नवारो को पराजित करके नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना एक और अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला से होगा।
विश्व रैंकिंग में 132वें नंबर की खिलाड़ी अनिसिमोवा ने नवारो को 6-3, 2-6, 6-2 से हराया।
मौजूदा चैंपियन और तीसरी वरीयता प्राप्त पेगुला ने एक अन्य सेमीफाइनल में रूस की 14वीं वरीयता प्राप्त डायना श्नाइडर को 6-4, 6-3 से हराया। अनिसिमोवा ने पिछले साल टेनिस से मानसिक स्वास्थ्य ब्रेक लिया था। इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने अभी तक दो डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीते हैं।
यह भी पढ़े :-
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check