एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर तेल के इस्तेमाल से वजन घटाने के साथ साथ और भी है अनेक लाभ

खाने में हम सभी तेल का इस्तेमाल करते है लेकिन सही तेल का चुनाव हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी होता है। आज हम बात कर रहे है इन्ही में से एक तेल की वो है जैतून का तेल, यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे हम ऑलिव ऑयल के नाम से भी जानते है इस तेल में विटामिन E आयरन, विटामिन K, ओमेगा-3 फैटी एसिड और साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। हम सभी को खाने में इस तेल का इस्तेमाल करना चाहिए इससे आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से दूर रह सकते है कुछ लोग जैतून तेल का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर भी करते है  इससे हमारी त्वचा में निखार आता है यह तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है जैतून का तेल का इस्तेमाल करने से पाचन के लिए भी लाभदायक होता है। आइए जानते है इस तेल के फायदे के बारे में,

अल्जाइमर

अगर आप जैतून का तेल इस्तेमाल करते है तो इससे मस्तिष्क की सेहत में सुधार करने में मदद मिलती है। जो लोग अल्जाइमर की समस्या से परेशान है, वो लोग अगर जैतून का तेल इस्तेमाल करते है तो ये फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें खास गुण जोकि एंटीऑक्सीडेंट गुण होता हैं, अल्जाइमर के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। याददाश्त को बढ़ाने के लिए भी जैतून का तेल मदद करता है।

वजन नियंत्रण

जैतून के तेल का इस्तेमाल से वेट लॉस में मदद मिलती है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है।  वजन नियंत्रण के लिए भी शामिल कर सकते हैं, इससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

जैतून का तेल में कुछ खास गुण पाए जाते है जैसे एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट ये हमारी हड्डियों के विकास के लिए फायदेमंद होते है। जो लोग हड्डियों के दर्द से परेशान रहते हैं, उनको जैतून का तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए ये हमें राहत दिलाता है।  ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

एंटीऑक्सीडेंट

जैतून का तेल antioxidant से  भरपूर होता है इसमें भूत से जरूरी पोषक तत्वों होते है। जैतून के तेल में विटामिन E, विटामिन K और कई जरूरी पोषक तत्व होते है। यह तेल एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो जो हमें बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़े:गर्मियों में सत्तू का शरबत पीने से मिलेंगे आपको अनेक फायदे