स्वाद के साथ साथ वजन नियंत्रण में भी सहायक है सलाद का सेवन

हम सभी को अपने आहार में भोजन को महत्व देने के साथ साथ सलाद को भी उतना ही महत्व देना चाहिए। सिर्फ पका हुआ खाना खाकर पेट भर लेने से पोषक तत्वों की कमी पूरी नहीं होती है।खाना और सलाद  दोनों के अपने अलग-अलग फायदे हैं और अच्छी सेहत के लिए हमारे डाइट में इन दोनों के मध्य में  संतुलन होना बहुत ही जरुरी है। रोटी-दाल-चावल से जहां हमारे शरीर की ऊर्जा संबंधी जरूरतें पूरी होती हैं, वहीं कच्चे फलों और सब्जियों से शरीर के पोषण के लिए आवश्यक तत्वों की पूर्ति होती है।  हमारी डेली डाइट के साथ सलाद का होना अति आवश्यक है। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते है जो कच्चे रहने पर पोषक तत्वों से भरपूर रहते है रंगों से भरपूर सलाद ज्यादा फायदेमंद होगा। तो आइये जानते हैं सलाद से शरीर को क्या फायदे होते हैं।।

इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है

सलाद में कई ऐसे सब्जियों से मिलकर बना होता है जिसे हम कच्चा खा सकते है और इसकी खास बात ये है की इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को हेल्दी रखते हैं। इसमें कैसे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने का काम करते हैं, इम्यूनिटी बड़ने की वजह से हमारे शरीर में कई तरह के संक्रमण से हम बचे रह सकते है।

पेट से जुड़ी समस्याओं से मिलता है लाभ

अब अगर आप कच्चे खाद्य पदार्थों का सेवन करते। है तो इनमे भरपूर मात्रा में फाइबर उपस्थित होगा खाए जाने वाले इस सलाद में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे पाचन तंत्र अच्छा रहता है। फाइबर की सहायता से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। सलाद के सेवन से पेट के कई विकार जैसे कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी कई सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

कम होगा वजन

सलाद से पेट भरने के साथ और पेट में देर तक टिका रहता है। इसमें फैट की मात्रा न के बराबर होती है खास बात ये है की इसके सेवन से वजन नहीं बढ़ता। इसके अलावा इसे खाने के बाद देर तक भूख नहीं जिसकी वजह से इसका सेवन करने से वजन कम होने में सहायता मिलती है।

यह भी पढ़े:पेट के साथ दिल को भी रखता है दुरुस्त जानिए इस पोषक तत्त्व से भरपूर फल के बारे में