गृह मंत्रालय को आम बजट में 219643 करोड रुपये का आवंटन

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के लिए वर्ष 2024-25 के बजट में 219643.31 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को लोकसभा में पेश आम बजट में केन्द्रीय गृह मंत्रालय के लिए कुल 219643.31 करोड़ का आवंटन किया गया जिसमें सबसे अधिक राशि 143275.90 करोड़ रुपये पुलिस बलों के लिए आवंटित किये गये हैं।

बजट राशि में मंत्रालय के लिए 6458.24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए 1168 करोड़ रुपये और केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के लिए 42277.74 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

दिल्ली पुलिस के लिए 1180 करोड़, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के लिए 31543 करोड़, सीमा सुरक्षा बल के लिए 25 472 करोड़, भारत तिब्बत सीमा पुलिस के लिए 8634 करोड और केन्द्रीय औद्येगिक सुरक्षा बल के लिए 14331 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

यह भी पढ़े :-

आप ‘इस्तीफा’ दे दो मीनाक्षी स्वरुप,आपसे नहीं हो पायेगा, अब भाजपाई भी करने लगे अपनी चेयरमैन से इस्तीफे की मांग!