पंजाब में गर्मी को लेकर टूटे सारे रिकॉर्ड, अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री तक दर्ज किया गया साथ ही अन्य राज्यों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी

उत्तर भारत के साथ साथ भारत के कई हिस्सों में गर्मी का कहर तेजी से बढ़ रहा है भीषण गर्मी की वजह से मौसम विभाग ने जानकारी साझा की है की केरल में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। इसके साथ ही इस बार मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

केरल में मानसून के आने की तिथि 31 मई बताई है, मौसम विभाग की तरफ से केरल में अगले पांच दिन में मानसून के दस्तक देने की परिस्थितियां बन रही हैं। वैसे तो केरल में मानसून एक जून को पहुंच जाता है। साथ ही अन्य राज्यों के आउट भी जानकारी दी गई जिसमें उत्तर प्रदेश में 18-20 जून, वाराणसी व गोरखपुर में 23-25 जून, मुंबई में 10-11 जून मानसून के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। दिल्ली में 29 जून तक मानसून पहुंचेगा। मानसून के हों से ही इस भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।देश में जून में महीने में सामान्य वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर जून में देश में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग की जानकारी से पता चला है कि अल नीनो समाप्त हो रहा है और जून के महीने से ला नीना विकसित होता हुआ दिख रहा है। इस वजह से तीन महीने जून, जुलाई और अगस्त में भारी बारिश हो सकती है।

सोमवार के दिन उत्तर भारत में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाए, राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ी राज्य के पश्चिमी हिस्से को लेकर 29 मई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जैसलमेर में भी इस लू की गर्मी का असर दिखा इसमें  बीएसएफ जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई है।  तीन दिन भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

राजस्थान और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, यूपी, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 29 मई तक रेड अलर्ट जारी किया है। नौतपा में राजस्थान के फलोदी में शनिवार को पहले दिन 50 डिग्री और रविवार को 49.8 डिग्री व सोमवार को 49.4 डिग्री दर्ज किया गया। फलोदी ही नही और भी जगह 17 स्थानों पर 48 डिग्री के पास पारा दर्ज किया गया।पंजाब में सोमवार को पारे ने 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। बठिंडा में भीषण लू के कारण यह स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़े:मेथी की चाय: इस चाय के सेवन से बीपी और शुगर को नियंत्रित करने में मिलता है लाभ, जानिए कैसे