2013 में जब कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो की शुरुआत की, तो उनके साथ कई उम्दा कलाकार जुड़े। उन्हीं में से एक थे अली असगर, जिन्होंने ‘दादी’ का किरदार निभाया और घर-घर में लोकप्रिय हो गए। जब शो का नाम बदलकर ‘द कपिल शर्मा शो’ हुआ और इसे सोनी चैनल पर लाया गया, तब भी अली असगर फीमेल कैरेक्टर्स ही निभाते रहे। लेकिन एक समय के बाद उन्होंने अचानक शो छोड़ दिया, जिससे फैंस हैरान रह गए।
लोगों के मन में लंबे समय से सवाल है – आख़िर अली असगर ने शो क्यों छोड़ा?
🤔 अली असगर बोले – “मैं थक चुका था, हर बार मुझे ही फीमेल रोल क्यों?”
लल्लनटॉप सिनेमा को दिए गए इंटरव्यू में अली असगर ने इस सवाल का खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा:
“नहीं, मेरी कपिल से कोई लड़ाई या अनबन नहीं थी। मैं बस उस फीमेल किरदार को निभाकर थक चुका था। लोग मुझे उस गेटअप में पसंद करते थे, लेकिन मैं खुद उस रोल से ऊब चुका था।”
उन्होंने बताया कि जब वो कॉमेडी सर्कस में थे, तब भी ज़्यादातर समय उन्हें ही फीमेल रोल दिया जाता था, और यही सिलसिला ‘द कपिल शर्मा शो’ तक चला।
“अगर 26 एपिसोड्स में से 18-20 में मैं औरत बना हूं, तो वो रोल मेरे लिए दोहराव बन गया था।”
🧓 “दादी” बनते-बनते पहचान बदल गई थी
अली असगर ने बताया कि जब उन्हें किसी इवेंट या स्टेज शो में बुलाया जाता था, तो वहां भी वही दादी वाला गेटअप मांगा जाता था।
“लोग मुझे असली नाम से नहीं, ‘दादी’ कहने लगे थे। ऐसे में मुझे लगा कि अब कुछ नया करना चाहिए।”
उन्होंने शो छोड़ने का फैसला खुद ही लिया, और कहा कि “ऊपरवाले की मेहरबानी है कि काम की कभी कमी नहीं रही। आज भी मैं अच्छा कर रहा हूं।”
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check